0 कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के फैसले पर हो सकती है चर्चा
0 जनजातीय सलाहकार परिषद में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
0 कृषि, स्वास्थ्य और महिला विकास योजनाओं का प्रस्तुतिकरण
रायपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। जीएडी ने इसकी सूचना जारी की दी है। बताया गया है कि नारी शक्ती वंदन अधिनियम के संसद में पारित न होने को लेकर भाजपा सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्ष को महिला आरक्षण का विरोधी बताकर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी। कैबनिेट में बैठक के एजेंडे और कार्यसूची को लेकर चर्चा होगी।
वहीं छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में (दिनांक 11 मार्च 2025) के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा भी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा, जिसमें संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती विषयक, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति हेतु टीआई पद स्थापना तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुमोदन अन्य महत्वपूर्ण जनजातीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

