रायपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से आम लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत 13 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में 42.8 डिग्री, बिलासपुर में 42.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 40 डिग्री, अंबिकापुर में 39.3 डिग्री और जगदलपुर में 38.1 और दुर्ग में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके बाद अगले 3 दिनों तक विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल तक हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई। मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, रायपुर, बालौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद समेत 13 जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में तेज हवा के साथ-साथ आंधी चल सकती है।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

