रायपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। वहीं अब ई-केवाईसी तारीख 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की समय सीमा पहले प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं का सत्यापन बाकी होने के कारण अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
कई जगहों पर सर्वर की आ रही समस्या
प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर ई-केवाईसी को लेकर कई स्थानों से शिकायतें भी सामने आई हैं. कुछ हितग्राहियों ने ऑपरेटरों द्वारा राशि लिए जाने की बात कही है, जबकि यह प्रक्रिया शासन की ओर से नि:शुल्क निर्धारित की गई है. वहीं, कई गांवों में तकनीकी दिक्कतों और शिविरों के अभाव के कारण महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन की भी समस्या आ रही है.
ई-केवाईसी कैसे करें?
महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (ष्टस्ष्ट), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर ई-केवाईसी करा सकती हैं। इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा। आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए। पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा।
तय समय तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. इसके लिए किसी भी ऑपरेटर को कोई राशि देने की जरूरत नहीं है।
एसएस
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

