रायपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल (IPL 2026) के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) की टीम यहां 10 मई को मुंबई इंडियंस (RCB Vs MI) और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी।
विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पूरी टीम नौ मई को ही रायपुर पहुंच जाएगी। 10 से 13 मई के बीच RCB का कोई अन्य मैच नहीं है, इसलिए टीम पूरे पांच दिनों तक रायपुर में ही डेरा डालेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) और आरसीबी की फ्रेंचाइजी मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

