दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल (आरएनएस)। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में गंभीर अपराधो में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं आकांक्षा सिंग ठाकुर एसडीओपी कुआकोंडा के पर्यवेक्षण में कुआकोंडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 24.04.2026 को प्रार्थी कौवा मरकाम ग्राम धनिकरका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.04.2026 को रात्रि में अपने पत्नी आयते मरकाम एवं भाभी के साथ घर के सामने आंगन में आम छील रहे थे, तभी इसका बेटा बुधराम अपनी बुआ का बडडे (झाड़ फूंक) करने के लिए बैठा और अपने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने बोलने पर ये चल गया तभी बुधराम मरकाम को रात्रि करीबन 10.30 बजे उसकी मां आयते मरकाम क्यों बडडे (झाड़ फूंक) कर रहे हो, व बाहर बाहर बडडे (झाड़ फूंक) करने क्यों जाते हो बोलकर मन करने पर आरोपी बेटा बुधराम मरकाम गुस्से में आकर अपनी मां आयते मरकाम 53 वर्ष को मारपीट कर जमीन में पटककर हंसिए से उसके सीने में घोंपकर प्राणघातक चोट पहुंचाकर हत्या करने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1), बीएनएस पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए आरोपी पुत्र बुधराम मरकाम उम्र 34 वर्ष ग्राम धनीकरका थाना कुआकोंडा जिला दन्तेवाड़ा को दिनांक 24.04.2026 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 25.04.26 को माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायालय आदेश पर जिला जेल दंतेवाड़ा में निरुद्ध किया गया।
कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका:- निरीक्षक अर्जुन पटेल,उपनिरीक्षक खम्मन सिंग कोर्राम, सउनि0 संतोष यादव, महिला प्रधान आर. रोशलिन तिर्की, भारत नेताम, आरक्षक लक्ष्मीचंद, मोंटू बेरिहा, घनश्याम सेन, मंगल नेताम, मनमोहन ठाकुर, मन्नू तामो ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

