दुर्ग, 25 अप्रैल (आरएनएस) । दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला द्वारा घर में घुसकर एटीएस आरक्षक की पत्नी और उसके मासूम बेटे की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला द्वारा ऐसे खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है पुलिस इसका खुलासा कल करने वाली है।
बात दे कि 25 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है। आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25), निवासी ग्राम हल्दीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती, हाल निवासी आशा नगर सिकोला भाठा, ने एसटीएफ कॉलोनी डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर डी-15 में जबरन प्रवेश किया। यहां एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव के घर में उनकी पत्नी रीना यादव (35), बेटी नैना यादव (12) और बेटे आदित्य यादव (8) पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को स्मृति नगर स्थित हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रीना यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव की मौत हो गई। वहीं घायल नैना यादव का इलाज जारी है। इस मामले में प्रार्थी एसटीएफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सरोजनी भारद्वाज के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
फिलहाल पुलिस इस जघन्य वारदात के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

