लखनऊ ,25 अपै्रल (आरएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. रामदास आठवले शनिवार को लखनऊ के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने केसरबाग स्थित गाँधी प्रेक्षागृह में आयोजित ‘महिला कार्यकर्ता सम्मेलनÓ तथा पीडब्ल्यूडी परिसर स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित ‘पदाधिकारी सम्मेलन एवं चुनाव प्रबंधन कार्यशालाÓ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों का संकेत दिया।
गाँधी प्रेक्षागृह में आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. रामदास आठवले ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक उन्नति से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें।इसके बाद विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन एवं चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को समर्पण भाव से कार्य करना होगा।प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने अपने संबोधन में संविधान की शक्ति और मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति साझा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, महानगर अध्यक्ष आर.के. गौतम, मीडिया प्रभारी डॉ. एस.पी. सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मंगलेश शुक्ला, प्रदेश महामंत्री श्यामधर दूबे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप दूबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष रूचि शुक्ला, सरोज पांडे, रीना राजपूत और टुकुल विश्वास सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इन सम्मेलनों के माध्यम से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) ने आगामी चुनावों के मद्देनजर अपनी संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का संदेश दिया। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित प्रयासों और मजबूत रणनीति के साथ पार्टी आने वाले चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

