लखनऊ ,25 अपै्रल (आरएनएस)। थाना ठाकुरगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता को भी सकुशल बरामद कर न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2025 को वादी ने थाना ठाकुरगंज में लिखित तहरीर देकर सूचना दी थी कि विपक्षी अरमान उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना ठाकुरगंज में मु0अ0सं0-455/25 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत कौसर अली उर्फ अरमान पुत्र अनवर अली निवासी मोहल्ला अंसारगंज थाना करारी, जनपद कौशाम्बी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार सुरागरसी और पतारसी की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर 25 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ठाकुरगंज चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी कौसर अली उर्फ अरमान (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुकदमे से संबंधित पीडि़ता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पीडि़ता को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार प्रभारी चौकी बालागंज तथा आरक्षी कुलदीप कुमार कुशवाहा की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्ती बरतते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

