देहरादून,25 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन(उफतारा) की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्य में फिल्म निर्माण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली ‘फिल्म पॉलिसी’ को सफलता से लागू करने पर आभार जताया। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महासचिव कांता प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की फिल्म पॉलिसी एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई है। उफतारा पहला ऐसा संगठन है जिसने नई फिल्म पॉलिसी के दूरगामी विजन के लिए मुख्यमंत्री को ‘अभिनंदन पत्र’ भेंट कर और ‘शॉल’ ओढ़ाकर सम्मानित किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

