देहरादून,25 अपै्रल (आरएनएस)। ग्राफिक एरा का हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट 30 अप्रैल को द ग्रेट इंडियन पराठा फेस्टिवल में रिकॉर्ड बनाएगा। पराठा फेस्टिवल में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एक्सपर्ट्स भी आएंगे। ग्राफिक एरा का यह डिपार्टमेंट इससे पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुका है। इनमें से दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और छह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। पराठा फेस्टिवल में छात्र-छात्राएं शिक्षकों के मार्गदर्शन में देश के बनाए जाने वाले विभिन्न तरह के पराठे बनाएंगे। कम समय में छात्रों को शाकाहारी और मांसाहारी 500 पराठे बनाकर नया रिकॉर्ड बनाना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

