हरिद्वार,25 अपै्रल (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में रिकवरी एजेंट से दो व्यक्तियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में टिहरी विस्थापित कॉलोनी, गली नंबर 6ए निवासी मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि नवनीत उर्फ माठू निवासी पंजाबी क्षेत्र आश्रम निर्मल बाग कनखल और बीर सिंह निवासी दयाल एन्कलेव जमालपुर थाना कनखल उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को रानीपुर झाल के पास दोनों ने मारपीट की। शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करने के बाद आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। मनोज का आरोप है कि उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में दर्ज मुकदमों का विवरण ई-कोर्ट एप से निकालकर आरोपियों ने ऑल इंडिया यार्ड एंड रेपोसेशन एसोसिएशन ट्रेड यूनियन के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया और उसे गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर बताकर बदनाम किया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

