हरिद्वार,25 अपै्रल (आरएनएस)। व्यक्ति को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संजय कुमार निवासी हरिद्वार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 15 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे मायापुर क्षेत्र में प्रियवीर सिंह बिश्नोई ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके कार्यस्थल के बाहर गोली मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

