हरिद्वार,25 अपै्रल (आरएनएस)। लघु व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों संग कुंभ मेला प्रशासन से मुलाकात की। उन्होंने अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंट कर स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और अपनी न्यायसंगत मांगों को दोहराया। संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम की ओर से जारी कारोबारी लाइसेंस प्राप्त सभी स्ट्रीट वेंडर्स को उत्तराखंड नगरी फेरी नीति के तहत उनके पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही वेंडिंग जोन बनाकर व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने रोड़ी बेलवाला, शिवपुरी और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के लाइसेंस धारक व्यापारियों को नेशनल हाईवे पुल के नीचे स्वरोजगार की अनुमति देने की मांग भी उठाई। आरोप लगाया कि अतिक्रमण अभियान के नाम पर लघु व्यापारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है, जो नीति नियमों का उल्लंघन है। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार, मोनू तोमर, कमल सिंह, नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, मनीष शर्मा, सुनील कुकरेती, कुंदन कश्यप, शुभम सैनी, दिलीप कुमार गुप्ता और शिवकुमार गुप्ता शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

