ऋषिकेश,25 अपै्रल (आरएनएस)। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित शैक्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। यदि बाल्यकाल से ही उनमें शिक्षा, संस्कार, सत्यनिष्ठा और परिश्रम की भावना विकसित की जाए, तो वे आगे चलकर समाज और देश का गौरव बनते हैं। उन्होंने कहा कि केवल अंक प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, बल्कि उत्तम चरित्र, विनम्रता, अनुशासन और सेवा भाव भी जीवन की सच्ची उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे अमूल्य संपत्ति है। जो विद्यार्थी आज परिश्रम, अनुशासन और एकाग्रता को अपनाता है। वहीं भविष्य में सफलता के उच्च शिखरों तक पहुँचता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा श्रेष्ठ चरित्र निर्माण पर बल दिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समापन अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन, नियमितता, अनुशासन तथा अध्ययन के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर विनोद अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

