इन दिनों मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों का रुख करने वालों के लिए फिल्मों की कमी नहीं है। एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म तक, सभी विकल्प हैं। धुरंधर 2 महीनेभर बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है। वहीं, भूत बंगला भी अपना शानदार प्रयास कर रही है। इसके अलावा अन्य फिल्मों ने बीते दिन शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया?
अक्षय कुमार, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी फिल्म भूत बंगला की रिलीज को एक वीक पूरा हो गया है। धुरंधर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सामने यह फिल्म मजबूती से डटी है। भूत बंगला ने गुरुवार को सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। इसने आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि वीकएंड पर यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें कि फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 144.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
आदित्य धर निर्देशित, रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है। महीनेभर से ज्यादा होने के बाद भी यह हार नहीं मान रही। गुरुवार को 36वें दिन धुरंधर-2 ने 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को यानी 37वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1.60 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1124.24 करोड़ रुपये हो चुका है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,768.66 करोड़ रुपये हो चुका है।
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म डकैत भी सिनेमाघरों में लगी है। मगर, यह एक्शन रोमांटिक फिल्म अब विदा लेने की कगार पर है। इसने गुरुवार को 14वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को 15वें दिन इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 34.37 करोड़ रुपये हो चुका है।
माइकल के अलावा बीते दिन शुक्रवार को फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 भी सिनेमाघरों में लगी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की पहले दिन की कमाई महज 30 लाख रुपये रही। इस फिल्म में मेधा शंकर और अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह प्रशांत झा द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

