हरिद्वार 26 अप्रैल (आरएनएस)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ न्यायालय की ओर से गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। आरोपियों की पहचान बिट्टू, तन्नु और अर्श निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर और शुभम निवासी मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर के रूप में हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

