हरिद्वार 26 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस ने अभियान चलाकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन, रवि और विक्की सिंह के रूप में हुई है। तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। इनके पास से 105 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

