लौरिया (पश्चिम चंपारण) 27 April, (Rns) । गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कालोनी में शनिवार की रात करीब एक बजे पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पहले नशे की गोली दी। जब वह बेहोश हो गया, तब उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर प्रेमी को घर से भगा दिया।
इसके बाद वह गुमराह करने के लिए कहानी बनाती रही। मृतक अमुल चंद्र नमोदास का पुत्र अमित कुमार नमोदास ( 35 वर्ष) था। पुलिस ने आरोपित पत्नी नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।
एफएसएल टीम ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल की जांच की है। गहन पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी ने स्वीकार किया है कि उसने अपने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर पति की हत्या की है। 9 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी

