0 मामले में महिला समेत 7 गिरफ्तार
रायपुर, 27 अप्रैल ( आरएनएस)। राजधानी रायपुर में 49 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी अखिलेश अग्रवाल ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल 2026 को उनकी कंपनी का ड्राइवर कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन करीब 50 लाख रुपये लेकर कार से जा रहे थे। इसी दौरान गीतांजली नगर स्थित भारत माता मूर्ति के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को कार से उतार दिया और मौके का फायदा उठाकर नगदी सहित फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर और क्राइम एवं साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट ट्रैक की।लगातार दबिश और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से ही योजना बनाई थी और रकम को आपस में बांट लिया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लाख 50 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त कार और अन्य वाहन समेत कुल लगभग 66 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 306 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी आर्थिक अपराध की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।गिरफ्तार आरोपी – 01. कृष्णा साहू पिता स्व. हुलास राम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला – धमतरी। हाल पता – ब्लॉक नंबर 16, मकान नं0- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 02. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता – वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर। 03. सविता साहू पति स्व. दिलीप साहू उम्र 36 साल निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर। 04. भुनेश्वर साहू पिता स्व. कुमार साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं0- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर। 05. ओम प्रकाश साहू पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर। 06. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग। 07. टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

