रायगढ़ 27 अप्रैल 2026(आरएनएस) रायगढ़ में पुलिस की ऐसी दबिश पड़ी कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का पूरा खेल पलभर में खुलकर सामने आ गया, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर की निगरानी में साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन अंकुश” चलाकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले छह आरोपियों को अलग-अलग जगहों से धर दबोचा, पूरी कार्रवाई में तकनीकी निगरानी, मुखबिर सूचना और लगातार ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग की अहम भूमिका रही, शहर के नयागंज कोष्टापारा में खादी ग्राम भंडार के पास पहली रेड में 21 वर्षीय सोनू देवांगन अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर हार-जीत का सट्टा चलाते पकड़ा गया, उसके मोबाइल से स्क्रीनशॉट और गूगल पे ट्रांजेक्शन मिले, वहीं गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे में दूसरी कार्रवाई में 24 वर्षीय संचालक हर्षित देवांगन को रंगे हाथों ऑनलाइन दांव लगवाते पकड़ा गया, दोनों के पास से कुल तीन मोबाइल जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 और 7 के तहत कार्रवाई की गई, उधर घरघोड़ा में पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग दुकान में दबिश देकर 22 वर्षीय भरत गोयल को पकड़ा जो हर गेंद, चौके-छक्के और विकेट पर रकम लेकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था और भागने की कोशिश में घिर गया, इसके बाद जय स्तंभ चौक के पास दूसरी बड़ी रेड में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को मौके पर ही पकड़ लिया गया जो लाइव मैच की हर गतिविधि पर दांव लगवा रहे थे, इनके पास से चार महंगे मोबाइल और 15,490 रुपये नगद बरामद हुए, सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, पुलिस को पूछताछ में सट्टा खाईवालों के नेटवर्क के सुराग भी मिले हैं जिनकी तलाश जारी है, पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल और घरघोड़ा टीआई कुमार गौरव साहू सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, कुल मिलाकर सात मोबाइल जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये और नगदी बरामद कर इस अवैध नेटवर्क की कमर तोड़ दी गई, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि आईपीएल की आड़ में सट्टा चलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस रहेगा और आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है, बहरहाल रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल ज्यादा दिन छिपने वाला नहीं है और कानून का शिकंजा हर हाल में कसकर रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

