फतेहपुर 28 अप्रैल (आरएनएस )। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर मजरे तारापुर में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार भोलापुर मजरे तारापुर गांव निवासी अजमेर सिंह का पुत्र अभिमन सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चाचा राजवीर सिंह ने बताया कि ग्यारह अप्रैल को उसके पिता की मौत हो गई थी। जिस पर सदमे में रहता था और सुबह उसने घटना को अंजाम दे दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

