जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित
प्रयागराज 28 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बैकों में वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को 30 अप्रैल तक ऋण वितरण करने हेतु जिला समन्वयको को निर्देश दिये गये।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबन्धकों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये शाखा प्रबंधकोंं में बैंक आफ बड़ौदा, नैनी, महेवा, शंकरगढ़, बैंक आफ इण्डिया टेला, यूको बैंक कोरावं, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक सारंगापुर को दिया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025- 26 में एसएलबीसी द्वारा दिये गये लक्ष्य की पूर्ति न करने वाले बैंक जैसे स्टेट बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक इत्यादि से सरकारी विभागों द्वारा संचालित सरकारी खातो को हटा कर अच्छे कार्य करने वाले बैंको में खाता खोलने के निर्देश अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा को दिये गये।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा विभाग को 2800 का लक्ष्य प्रदान किया गया है जिसकी पूर्ति हेतु समस्त जिला समन्वयकों को ससमय लक्ष्य पूर्ति करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
बाक्स
डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का किया निराकरण
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आनलाइन माध्यम से जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जनपद प्रयागराज के उद्यमियों की समस्याओं निराकरण किया गया।
इस दौरान आरएम यूपीसीडा से सम्बन्धित 05 बिन्दुओं के प्रकरण पर आरएम द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी का स्थलीय भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय सड़क, नाली एवं बिल्डिंग का कार्य होते हुए पाया गया एवं फायर स्टेशन हेतु भूमि का आवंटन कर दिया गया है जिसके साथ ही एम्बुलेस गाड़ी भी सम्बन्धित स्थल पर साथ रहेगी। अन्य बिन्दु में चर्चा के दौरान अध्यक्ष द्वारा औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों इकाईयों से वार्ता की गयी जिसके क्रम में किसी औद्योगिक संगठन द्वारा किसी भी प्रकार से श्रमिक से सम्बन्धित समस्या नही उठाई गयी। बैठक में सन्तोष कुमार आरएम यूपीसीडा, सीएमओ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अजीत कुमार, व औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी विनय टण्डन, चैम्बर आफ कामर्स, डा0 जी0एस0 दरबारी, अनुराग मिश्रा उद्यमी, अजय सिंह गौड़ उद्यमी एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

