रायपुर, 28 अप्रैल 2026 (आरएनएस) — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे।
राजधानी रायपुर के मंत्रालय, महानदी भवन (अटल नगर) के कक्ष क्रमांक S-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित करेंगे।
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से रोल नंबर दर्ज कर देख सकेंगे। बोर्ड ने सुविधा के लिए कई अधिकृत वेबसाइट्स उपलब्ध कराई हैं, जिनमें —
- https://cg.results.nic.in
- https://cgbse.nic.in
- https://results.cg.nic.in
- https://results.digilocker.gov.in
- https://timesofindia.indiatimes.com
- https://www.tv9hindi.com
- https://education.indianexpress.com
- https://www.jagranjosh.com
- https://www.ndtv.in
शामिल हैं।
मंडल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परिणाम देखने के बाद अपने अंक व विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें।

