प्रयागराज 28 अप्रैल (आरएनएस)। खेलगांव पब्लिक स्कूल ने देव स्पोट्र्स क्लब को तीन विकेट से हराकर रविकांत सी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में जगह बना ली।
खेल गांव पब्लिक स्कूल मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में देव स्पोट्र्स क्लब ने 39.3 ओवर में 206 रन (बादल कुमार 104 नाबाद, अमन सिंह 30, विराट गुप्ता व अभिनव सिंह दो दो विकेट) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 36.3 ओवर में 7 विकेट पर 212 रन (हर्षित जी सहाय 91, जयेश यादव 41, सनी 3/17, सचिन मिश्रा 3/23) बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

