भोपाल 28 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को गढ़कर संगठन को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। पराजय के दौर में भी विचारधारा, सिद्धांत और नेतृत्व पर हमारा भरोसा कायम रहा। प्रशिक्षण में प्राण डालने की आवश्यकता होती है। यह हमारी श्रद्धा का विषय है, इसे बोझ नहीं समझना चाहिए। वक्ता और व्यवस्था के नाते यदि हम पूरी तैयारी के साथ कार्य करेंगे, तो हमारे प्रशिक्षण वर्ग निश्चित ही सफल और यशस्वी होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यों से कार्यकताओं को अवगत कराने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात कर भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का आदर्श संगठन है। देशभर में मध्यप्रदेश के संगठन का उदाहरण दिया जाता है। जिला प्रशिक्षण वर्ग में मध्यप्रदेश को मॉडल स्टेट बनाएं। प्रशिक्षण वर्गों को लेकर जिलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्ध होनी चाहिए। सभी दृष्टि से प्रशिक्षण वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रभाव से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अब मंडल प्रशिक्षण के दूसरे चरण को पूर्ण कर जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्गों की ओर आगे बढ़ रही है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 01 मई से 31 मई तक संपन्न होना है। देशभर में अभी तक 13 हजार से अधिक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में लगभग साढ़े दस लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। यह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका अनौपचारिक पक्ष भी उतना ही महत्वपूर्ण है। रात्रि निवास, आपसी संवाद और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और वैचारिक स्पष्टता विकसित होती है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में इसका पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों से आपसी संवाद स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य श्रेष्ठ, अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। प्रशिक्षण में प्राण डालने की आवश्यकता होती है यह हमारी श्रद्धा का विषय है, इसे बोझ नहीं समझना चाहिए। वक्ता और व्यवस्था के नाते यदि हम पूरी तैयारी के साथ कार्य करेंगे, तो हमारे प्रशिक्षण वर्ग निश्चित ही सफल और यशस्वी होंगे। इससे सीखने का वातावरण बनेगा, जहां सभी कार्यकर्ता एक साथ रहकर, मिलकर सीखेंगे और भविष्य का नेतृत्व तैयार करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं को अध्ययन और पूर्ण तैयारी के साथ प्रशिक्षण में जाना चाहिए,ताकि इसका लाभ कार्यकर्ताओं को मिल सके।
भाजपा के राष्ट्रीय सह सगंठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि महान उद्देश्य वाले लोगों की हमें आवश्यकता है। प्रशिक्षण मनुष्य को गढऩे की एक सतत प्रक्रिया है। कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं-हम न झुकते हैं, न रुकते हैं और न ही टूटते हैं। यह शक्ति उन समर्पित कार्यकर्ताओं से आती है, जो पार्टी के विचारों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसे ही विचारवान और समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। आज भले ही पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी अपेक्षाएं हों कि हम उन्हें कुछ दे सकें, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास देने के लिए कुछ नहीं था। उस समय हमारे कार्यकर्ताओं के पास केवल विचार की शक्ति और नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास था। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ता ही हमारे संगठन के प्राण हैं, और उनके विचार, समर्पण व विश्वास के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि हम हारते नहीं हैं, बल्कि या तो जीतते हैं या फिर सीखते हैं। वर्ष 1984 में जब हमारी पार्टी की केवल 2 सीटें आई थीं, तब भी हमारी विचारधार नहीं बदली और हमारे सिद्धांत नहीं बदले हैं। सतत चलते रहे और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर रहा और हमसे अमेरिका जैसे देश पीछे है। इसलिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता भी डिजिटल भुगतान को अपने स्वभाव में शामिल करें, इससे न केवल आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि सहभागिता और अपनापन भी बढ़ता है।
प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की कार्यपद्धति से अवगत कराने का माध्यम -हेमंत खण्डेलवाल==
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में प्रशिक्षण निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रशिक्षण पार्टी के कार्यकर्ताओं को विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराने का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा की एक विशेष विचारधारा और कार्यपद्धति है, जो निरंतर विकसित हो रही है। हर दो वर्ष में पार्टी का यह कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें पार्टी के इतिहास, नीतियों, और कार्यपद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी जाती है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में 1313 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुए हैं। मध्यप्रदेश में सभी मंडलों मेें शत प्रतिषत वर्ग सम्पन्न हुए, जिसमें एक दिन का रात्रि वर्ग और दो दिन का विस्तृत प्रशिक्षण सत्र शामिल था। अब अगले चरण में 1 मई से 30 मई तक प्रदेश के जिलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लगभग 11 विषयों पर सत्र होंगे। इन सत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं, पार्टी की कार्यपद्धति, पार्टी का इतिहास, विचारधारा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति से पूरी तरह अवगत कराना है, ताकि पार्टी की विचारधारा और विशेष पहचान जनता के बीच स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो सके। भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के दृष्टिकोण और कार्यों को प्रभावी ढंग से फैलाने में सक्षम हों, यही हमारा लक्ष्य है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण केवल व्यक्तिगत ज्ञान में वृद्धि नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक और सशक्त समाज की दिशा में सही कदम बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज की बेहतरी और राष्ट्र निर्माण के लिए करना है।
स्वदेशी व सादगी से परिपूर्ण हो प्रशिक्षण वर्ग -अजय जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि संगठन के मामले में मध्यप्रदेश एक आदर्श संगठन है। राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी प्रशंसा होती है। मंडल प्रशिक्षण वर्ग में 100 प्रतिशत प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होने पर मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रशिक्षण की प्रदेश टोली को धन्यवाद देता हूं। तय समय पर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना हमारे अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा व लगन को रेखांकित करता है। जिला प्रशिक्षण वर्ग स्वदेशी और सादगी से परिर्ण होना चाहिए। हर प्रशिक्षण वर्ग में कुछ नया सीखने को मिलता है। जो कार्यकर्ता पूर्व के वर्षों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में शामिल हुए थे, उन्हें भी कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रशिक्षण वर्ग के विषय वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर तय होते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही अनुशासित तरीके से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में मिलने वाले अनुभवों से कार्यकर्ता पाटी संगठन को आगे ले जाने के लिए कार्य करें। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण से ही भाजपा विश्व का नंबर एक दल बना है। अगली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभाव जागृत करना भी आवश्यक है, इसके लिए भी प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है। कार्यकर्ताओं को गढऩे के लिए, उन्हें मजबूत बनाने के लिए और लोगों को अपनी विचारधारा से जोडऩे के लिए प्रशिक्षण आवश्यक होता है। कार्यकर्ताओं में विश्वास बढ़ाना, उनका निर्माण करना प्रशिक्षण वर्ग का अहम भाग होता है। जिला प्रशिक्षण वर्ग में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अपने जिले के विकास कार्यों, उल्लेखनीय कार्यों और पार्टी के जिले में हुए बड़े आंदोलनों, आयोजनों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई जानी है। इन प्रदर्शनियों से नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति और राष्ट्र के लिए किए गए योगदान को समझा जा सकता है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी ने पीपीटी के माध्यम से वर्ग की जानकारी दी एवं मंच का संचालन संभाग प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव ने किया। आभार प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी विजय दुबे मंचासीन रहे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रशिक्षण टोली, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी, प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

