रुड़की 25 जून (आरएनएस)। हबीबपुर गांव में बैंक्वेट हॉल के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात बाइक सवार दो व्यक्ति आए और बैंक्वेट पैलेस के बाहर फायरिंग कर दी। उन्होंने डर के कारण अपने दरवाजे बंद कर लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नीरज शर्मा
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

