राजनगर 24 जून (आरएनएस)। शहडोल लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह ने नगर परिषद बनगवां (राजनगर) स्तर की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी बैठकों के लिए मनोज सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सांसद हिमाद्री सिंह ने मनोज सिंह, निवासी शांति नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15, नगर परिषद बनगवां (राजनगर), जिला अनूपपुर को नगर परिषद स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में अपने प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। सांसद के किसी कारणवश बैठक में उपस्थित न होने की स्थिति में मनोज सिंह उनके प्रतिनिधि के रूप में बैठकों में शामिल होकर विचार-विमर्श एवं आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
सांसद द्वारा जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों से मनोज सिंह को सांसद प्रतिनिधि के रूप में उचित सम्मान एवं स्थान प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया है।मनोज सिंह की नियुक्ति से क्षेत्रीय विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

