अनूपपुर 24 जून (आरएनएस)। शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजग़ारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा बुधवार, 24 जून को जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि देश में शिक्षा और रोजगार का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण तक, शिक्षा व्यवस्था के विभिन्न स्तरों पर अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और लापरवाही का माहौल बना हुआ है, जिसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव देश के युवाओं और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज करोड़ों छात्र-छात्राएं पेपर लीक, परीक्षा निरस्त होने, बार-बार परीक्षा आयोजित होने, परिणामों में देरी तथा रोजगार के अवसरों की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार की विफल नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य लगातार असुरक्षित होता जा रहा है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि हृश्वश्वञ्ज, ष्टक्चस्श्व, क्कस्ष्ट, व्यापम तथा हृञ्ज्र जैसी परीक्षाओं और संस्थाओं से जुड़े विवादों ने विद्यार्थियों में असुरक्षा, मानसिक तनाव और निराशा का वातावरण पैदा किया है। लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है। बढ़ते मानसिक दबाव के चलते विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाए जाने की घटनाएं भी गंभीर चिंता का विषय हैं।
रमेश सिंह ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से ध्यान देने के बजाय मौन साधे हुए हैं। युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को बचाने के लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसी क्रम में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत 25 जून 2026 को जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित सर लगन पैलेस में प्रात: 11 बजे से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से शिक्षा और रोजगार संबंधी समस्याओं पर संवाद किया जाएगा। पत्रकार वार्ता
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

