रुड़की 25 जून (आरएनएस)। कलियर-धनौरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महमूदपुर निवासी आदिल की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि उसका भांजा अयान (20) वर्ष निवासी उदपुर शामली, हाल महमूदपुर, नगर पंचायत पिरान कलियर 23 जून की सुबह अपनी बाइक से कलियर से धनौरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें अयान गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रशिक्षु सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

