दुर्ग 28 अप्रैल (आरएनएस) शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक सप्ताह के भीतर 133 चालक सीधे कार्रवाई की जद में आ गए, यातायात पुलिस और जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में शहर और प्रमुख मार्गों पर लगातार चेकिंग प्वाइंट लगाए गए, जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों को मौके पर ही पकड़ा गया, मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत सभी पर वैधानिक कार्रवाई की गई, इस सख्त अभियान का मकसद साफ है—सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना और आम लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पुलिस के अनुसार लगातार की जा रही इस कार्रवाई का असर भी दिखने लगा है और नशे में ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है, इस दौरान यातायात पुलिस और थाना स्टाफ की संयुक्त टीमों ने दिन-रात मेहनत कर हर संदिग्ध वाहन चालक की जांच की और नियम तोड़ने वालों को नहीं बख्शा, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब सेवन के बाद वाहन चलाने से बचें क्योंकि यह सिर्फ खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है, फिलहाल यह अभियान यह साफ संकेत देता है कि दुर्ग की सड़कों पर अब लापरवाही नहीं चलेगी और नियम तोड़ने वालों को हर हाल में कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

