फतेहपुर 28 अप्रैल (आरएनएस )। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौकिया में मंगलवार की सुबह छत से गिरकर चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लौकिया गांव निवासी कामता प्रसाद का पुत्र अंशू छत पर खेल रहा था। तभी अचानक गिरकर घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

