धमतरी 28 अप्रैल (आरएनएस) आईपीएल के नाम पर चल रहे ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार करते हुए पूरे सिस्टम की परतें खोल दीं, 28 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान गांधी मैदान के पास मुखबिर से मिली सटीक सूचना ने पूरे खेल का खुलासा कर दिया, बताया गया कि आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों के सामने आरोपी मनमोहन पटेल उर्फ छोटू (43 वर्ष, निवासी शिव चौक बनियापारा धमतरी) को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी शंकर मंगलानी द्वारा दी गई आईडी के जरिए GOLDENEXCH.COM प्लेटफॉर्म पर (ID: 8788sonuu) लॉगिन कर आईपीएल टी-20 मैच में हार-जीत का दांव लगवा रहा था, पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से चल रहा था जिसमें मोबाइल ऐप, यूजर आईडी, QR कोड, UPI ट्रांजैक्शन और बैंक खातों के जरिए पैसों का लेन-देन किया जाता था, आरोपी ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराता था और नए लोगों को जोड़ने पर कमीशन कमाता था, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से OPPO F15 मोबाइल जब्त किया जिसकी कीमत करीब ₹10,000 बताई गई है, जांच में यूनियन बैंक और बंधन बैंक खातों के जरिए ट्रांजैक्शन की भी पुष्टि हुई है, इस मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 107/26 दर्ज कर जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(क) और 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, धमतरी पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि ऑनलाइन जुआ और सट्टे के संगठित नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे अवैध कार्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, बहरहाल यह कार्रवाई बता रही है कि डिजिटल दौर में सट्टे का खेल भले हाईटेक हो गया हो लेकिन कानून की पकड़ उससे भी ज्यादा मजबूत हो चुकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

