देहरादून,28 अपै्रल (आरएनएस)। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना विधानसभा के गेट पर पलट दिया। मंगलवार को विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ने का ट्रक पलटने के बाद विधायक और उनके साथ मौजूद किसानों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया। आरोप है कि किसानों का करोड़ों रुपए का गन्ना बकाया भुगतान लंबित है। पुलिस ने स्थिति संभाली और गन्ना हटाकर किनारे किया। इसके बाद वहां आवाजाही शुरू हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

