देहरादून,28 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं प्रशासनिक स्तर पर अव्यवस्था को सोशल मीडिया पर उजागर करने वाले लोगों को नोटिस भेजे जाने पर विरोध जताया है। मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए आम जनता की आवाज दबा रही है। मांग उठाई कि अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बंद हो और भेजे गए सभी नोटिस तत्काल वापस लिए जाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

