देहरादून,28 अपै्रल (आरएनएस)। मसूरी में मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। शहर में तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली।दोपहर 2:00 करीब हल्की धूप खिलने के बाद शाम 6:00 बजे करीब आसमान में फिर से बादल छा गए। शहर में बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। पंजाब, दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक सुखविंदर, रणवीर सिंह ने बताया कि वह 27 अप्रैल को मसूरी आए थे तब यहां पर काफी गर्मी महसूस की जा रही थी। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से यहां पर काफी ठंडा हो गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

