देहरादून,28 अपै्रल (आरएनएस)। राजेश्वरीपुरम जनकल्याण आवासीय समिति ने कॉलोनी की बदहाल सड़क को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊÓ से उनके आवास पर भेंट की।मंगलवार को समिति के अध्यक्ष डीपी देवराड़ी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल विधायक के आवास पहुंचा। यहां विधायक से भेंट करते हुए कॉलोनी की तमाम समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। डीपी देवराड़ी कहा कि हरिद्वार रोड स्थित राजेश्वरीपुरम में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। यह काम 2024 में पूरा हो गया था लेकिन इसके बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। दो सौ मीटर सड़क खराब होने की वजह से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति, गैस पाइपलाइन, सौंदर्यीकरण तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊÓ ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रोशन बिष्ट, बीआर जोशी, भगत सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

