देहरादून,28 अपै्रल (आरएनएस)। कांवली रोड स्थित गुरुद्वारे वाली गली में एक 32 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिली थी। लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी चीता पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बुटुर साहनी (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भरहुली, सिंघवारा, जिला दरभंगा (बिहार) का रहने वाला था और वर्तमान में शिवाजी मार्ग, मिश्रा शौचालय के पास रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि कि बुटुर शराब पीने का अत्यधिक आदी था। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

