अल्मोड़ा,28 अपै्रल (आरएनएस)। तहसील स्याल्दे क्षेत्र में नागचूलाखाल मोटर मार्ग पर ग्राम चिंतौली के पास हुए सड़क हादसे के मामले में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। यह हादसा बीती 29 मार्च को हुआ था, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि वाहन संख्या यूके01सी0215 में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी ने घटना के कारणों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए उप जिलाधिकारी भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्रकरण में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

