सरगुजा 30 June (Rns) /- सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के डुमकी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में पेड़ के नीचे खड़े दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है।
बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान सभी लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक तेज़ गर्जना के साथ बिजली गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायल बच्ची को तत्काल धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है

