0 गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग
कोरिया, 30 जून (आरएनएस)। कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत सोमवार को बैकुंठपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक भरत सिंह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय मिलने तक संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग भी मौजूद रहे।
डॉ. राज शेखावत ने कहा कि पीडि़त परिवार अब तक न्याय नहीं मिलने से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से नहीं संभाली जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
उन्होंने मामले की ष्टक्चढ्ढ जांच या उच्च स्तरीय एसआईटी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 19 जुलाई को नौगई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे और न्याय की मांग को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन जिन 25-26 लोगों के नाम इस मामले में सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
डॉ. शेखावत ने बताया कि 16 जून की रात फॉच्र्यूनर वाहन में आग लगाए जाने की घटना में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं व्यवसायी भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी, जबकि मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है।
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगा। वहीं, मृतक के परिजन राजेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार को केवल न्याय चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गवाहों में भय का माहौल है और यदि 19 जुलाई तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो समाज जो भी निर्णय लेगा, परिवार उसका समर्थन करेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

