अल्मोड़ा,28 अपै्रल (आरएनएस)। कठपुडिया–रानीखेत रोड पर गिरे एक विशालकाय चीड़ के पेड़ को हटाकर फायर सर्विस टीम ने यातायात सुचारु कराया। घटनासोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे की है, जब फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर बड़ा चीड़ का पेड़ गिरा हुआ था और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। प्रभारी फायर स्टेशन के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर टुकड़ों में अलग किया और सड़क को साफ किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने मार्ग को पूरी तरह खोल दिया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो सका। राहत कार्य पूरा होने के बाद फायर सर्विस की टीम वापस फायर स्टेशन लौट गई। राहत कार्य में एलएफएम किशन सिंह, एफएस डीवीआर विपिन बड़ौला, एफएम जीवन जोशी और डब्ल्यूएफएम इंद्रावती शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

