पिथौरागढ़,28 अपै्रल (आरएनएस)। जनपद में रसोई गैस रिफिल कराने को लोगो का घंटों कतार में लगने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को नगर के महात्मा गांधी मार्ग में गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडरों का वितरण किया गया। जिसके लिए लोग सुबह से ही अपने सिलेंडरों के साथ सड़क किनारे कतार में लगकर वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान गैस वाहन के आने पर कर्मचारियों ने डीएसी नंबर की जांच के बाद लोगों को बारी-बारी से सिलेंडर वितरित किए। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्मल बसेड़ा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का 15 अप्रैल से पहले का डीएसी नम्बर है। उन्हें ही सिलेंडर का वितरण किया गया है। बताया इस दौरान 75 सिलेंडरों का वितरण किया गया। जिसमें एक 10 किलो वजन का फाइबर सिलेंडर शामिल था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

