रुद्रपुर,28 अपै्रल (आरएनएस)। जिला विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नरेंद्र नवानी और नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मंगलवार को पुराने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां शॉपिंग मॉल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मुख्य चौराहे से पहेनिया टोल प्लाजा तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यह परियोजना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने में सहायक होगी। निरीक्षण के दौरान अभियंता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या में कमी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। कार्य को शीघ्र शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। चेयरमैन जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खटीमा क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि टनकपुर रोड स्थित पुराने बस अड्डे पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य शॉपिंग मॉल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बनने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और शहर को आधुनिक पहचान मिलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

