रुद्रपुर,28 अपै्रल (आरएनएस)। रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय सिंह खाती का सोमवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। संजय सिंह मूल रूप से बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे। वह वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। लंबे समय तक विभिन्न स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए वर्तमान में पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

