रुद्रपुर,28 अपै्रल (आरएनएस)। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित प्रस्ताव रखे, जबकि चेयरमैन ने पालिका स्तर पर कराए जाने वाले कार्यों का खाका प्रस्तुत किया। प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने देने पर बोर्ड ने निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। सोमवार को चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने पालिका का आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2025-26 के लिए आय 29,44,33,000 रुपये और व्यय 16,91,89,741 रुपये प्रस्तावित किया गया। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 30,39,40,000 रुपये और व्यय 23,14,40,000 रुपये रखा गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें नगर क्षेत्र में स्थापित वाटर कूलरों की मरम्मत, नदी-नालों की तलीझाड़ सफाई, सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और 34 सड़कों व नालियों का करीब तीन करोड़ रुपये से निर्माण शामिल है। इसके अलावा अवस्थापना विकास निधि से लगभग छह करोड़ रुपये, टीएसपी मद से दो करोड़ रुपये और राज्य वित्त से सड़क निर्माण के लिए करीब 260 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही सभी वार्डों में फॉगिंग व दवा छिड़काव, सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंट की बेंच स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में रामपाल, शबनम, खुशबुद्दीन खान, भारत सिंह राणा, विश्वनाथ यादव, गोकुल ओली, असलम अंसारी, प्रकाश शर्मा, नफीस अंसारी, आशीष श्रीवास्तव, जीशान ओवैसी, सिद्धार्थ सिंह, मुखरजीत राणा, लक्ष्मण सिंह भंडारी, दौलत सिंह राणा, सारिक, हुसैन, दीपा दरियाल, रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

