रुद्रपुर,28 अपै्रल (आरएनएस)। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की छात्रा से स्कूल आते-जाते समय छेडख़ानी का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सूरज सिंह उसकी नाबालिग पुत्री से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि सूरज के परिजनों को बताने पर उसकी मां मनजीत कौर और बुआ चंद कौर ने मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल मंजू पाण्डे ने बताया कि पुलिस ने सूरज सिंह, मनजीत कौर, चंदू कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

