रुद्रपुर,28 अपै्रल (आरएनएस)। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जगतारपुर और तिलियापुर के जंगलों में संचालित आठ भ_ियों को नष्ट किया। इस दौरान हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया गया। सोमवार को शक्तिफार्म चौकी प्रभारी ललित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव जगतारपुर और तिलियापुर से सटे बाराकोली रेंज के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ अवैध भ_ियों को ध्वस्त किया गया, जबकि करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस को लंबे समय से इन क्षेत्रों में जंगल के भीतर अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर सघन अभियान चलाते हुए दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट कर कब्जे में लिया गया। टीम में हरीश चंद, हरगोविंद सिंह, कमल सिंह और भूपाल बिष्ट शामिल रहे। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

