रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। एक युवती ने कॉलोनी के ही एक युवक पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि युवक लगातार अश्लील वीडिया और पोस्ट भी कर रहा है। युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पास में ही एक युवक रहता है। वह लगातार उसे परेशान करता आ रहा है। कुछ माह पूर्व भी युवक ने उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया था। उस दौरान शिकायत करने पर युवक ने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

