रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभियान के दौरान जहां एक ओर जेसीबी से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए। अपर तहसीलदार शिवांगी के नेतृत्व में जैन स्तंभ से प्रारंभ होकर चौक बाजार से होते हुए डाट बाजार तक अभियान चलाया गया। प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे रखे सामान को जब्त किया और नालियों के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

