रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के आरएनटी सभागार में विश्व धरोहर दिवस पर संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक और तकनीकी जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत कर वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं ओडीएस प्रमुख डॉ. नीरज जैन ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हर साल मनाया जाने वाला यह दिवस हमें हमारी साझा सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

